मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से जुड़ी टिप्पणी मामले में देवास SDM निलंबित
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से जुड़ी टिप्पणी मामले में देवास SDM निलंबित Aasthanews | देवास–इंदौर मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से संबंधित टिप्पणी को लेकर जारी एक प्रशासनिक आदेश के बाद देवास के एसडीएम आनंद मालवीय को निलंबित कर दिया गया है। उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने मामले को गंभीर मानते हुए यह कार्रवाई की है। दरअसल, 3 जनवरी को देवास एसडीएम कार्यालय से एक आदेश जारी किया गया था, जो कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी तय करने से संबंधित था। इस आदेश में प्रशासनिक भाषा के स्थान पर राजनीतिक आरोप, आंकड़े और एक कैबिनेट मंत्री के बयान पर आपत्तिजनक टिप्पणी शामिल होने का आरोप है। आदेश की भाषा पर उठे सवाल आदेश में इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में कथित रूप से दूषित जल आपूर्ति से हुई मौतों और बीमारियों का उल्लेख किया गया था। साथ ही, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के एक बयान को लेकर टिप्पणी करते हुए उसे “अशोभनीय” बताया गया। यह भी उल्लेख किया गया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार विरोध प्रदर्शन किया जाए...